ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया रेप, पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर हुआ फरार

PATNA : पटना में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती के साथ सात साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब युवती गर्भवती हुई और युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी

पटना में शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया रेप, पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर हुआ फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती के साथ सात साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब युवती गर्भवती हुई और युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया. युवती ने महिला थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. 


मामला रामकृष्णनगर का है. आरोपी युवक का नाम विकास बताया जा रहा है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विकास ने उसे शादी का झांसा देकर 7 सालों तक उसका यौन शोषण किया. बाद में जब वह गर्भवती हो गई और शादी का दबाव बनाने लगी तो वह फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने विकास को हिरासत में लिया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद भी विकास ने शादी नहीं की. 


जानकारी के अनुसार, लड़की धनबाद की रहने वाली है लेकिन बीते कुछ सालों से वह रामकृष्णनगर में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है. वहीं, विकास भोगीपुर का रहने वाला है. पीड़िता ने बताया कि उन दोनों की दोस्ती पोस्टल पार्क सब्जी मंडी में हुई. विकास के पिता वहीं सब्जी बचते हैं. हालांकि विकास शराब का धंधा करता है और कई बार इसी मामले में जेल भी जा चुका है. 

टैग्स