ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, कुम्हरार में अकाउंटेंट से लूटपाट के दौरान बड़ी वारदात

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. कुम्हरार इलाके में अकाउंटेंट से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

अकाउंटेंट समेत दो को बनाया निशाना
वारदात राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके की है. जहां कुम्हरार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक निजी सरिया कंपनी के अकाउंटेंट समेत दो लोगों को सरेआम अपराधियों ने गोली मार दी. दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.


लूटपाट के दौरान मारी गोली
वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट सरिया कंपनी के अकाउंटेंट को लूटपाट के इरादे से निशाना बनाया गया है. दोनों जख्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. 



टैग्स