ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना के बकमा गांव फायरिंग, जेल से छूटे क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले युवक को दर्जन भर गोलियां मारी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के पहले अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो गया है। पटना के बाढ़ स्थित बकमा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। यहाँ अपराधियों ने एक युवक को दर्जनभर ग

पटना के बकमा गांव फायरिंग, जेल से छूटे क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले युवक को दर्जन भर गोलियां मारी
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के पहले अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो गया है। पटना के बाढ़ स्थित बकमा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। यहाँ अपराधियों ने एक युवक को दर्जनभर गोलियां मारी हैं। जिस युवक को गोली मारी गई उसका नाम रघुनाथ सिंह है और एक साल पहले ही वह जेल से छूट कर लौटा है। भादौर थाने के बकमा गांव में शनिवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए रघुनाथ सिंह को लगभग दर्जनभर गोलियां दागी। उसके बाद और जांघ में गोली लगी है जिसके कारण गंभीर रूप से रघुनाथ घायल हो गया है। 


रघुनाथ सिंह को इलाज के लिए पटना लाया गया है। सोशल मीडिया पर रघुनाथ का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वह एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के समर्थकों पर गोलीबारी का आरोप लगा रहा है। शनिवार की देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी। बाढ़ के एसडीपीओ के मुताबिक रघुनाथ सिंह पर हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। रघुनाथ के ऊपर भदौर थाने में डबल मर्डर समेत 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक साल पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया है।


रघुनाथ की दुश्मनी कई लोगों से है। संभव है कि विरोधी खेमे के लोगों ने उस पर गोलियां बरसाई हों। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बकमा गांव स्थित ठाकुरबारी से कुछ ही दूरी पर रघुनाथ एक घर में बैठा हुआ था कि अपराधियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए पूरे गांव में अफरातफरी का आलम हो गया।