ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से सना शव

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग इलाके की है। मंगलवार को युवक का शव मिलने के बाद इल

पटना में युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग इलाके की है। मंगलवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है कि युवक की किन परिस्थितियों में हत्या की गई है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया है।


बता दें कि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही हत्याओं को लेकर लोग सकते में हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं बितता है जब अपराधी हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम न दें। पटना सिटी में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता