ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में युवक की हत्या से सनसनी: बदमाशों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, मकान मालिक की बेटी से चल रहा था अफेयर

PATNA: राजधानी पटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को हादसा का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए

पटना में युवक की हत्या से सनसनी: बदमाशों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका, मकान मालिक की बेटी से चल रहा था अफेयर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को हादसा का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। रविवार की सुबह युवक का शव अलीपुर में रेलवे ट्रैक से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी युवराज के रूप में हुई है जो मूल रूप से अरवल जिले का रहने वाला था। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवराज का अपने मकान मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी को लेकर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।


युवराज शिवपुरी मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता था और वहीं किराना की दुकान भी चलाता था। इसी दौरान मकान मालिक की बेटी से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और बात प्रेम प्रसंग तक जा पहुंची। जब इस बात की भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवराज को अपनी बेटी से मिलने से मना किया और धमकी भी दी।


युवक की बहन ने बताया कि युवराज शनिवार को 11 बजे घर से निकला था उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। देर रात खबर मिली की उसकी हत्या कर दी गई है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस ने युवराज को अलीपुर रेलवे ट्रैक से बरामद किया। पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।