ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में युवक की हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला

PATNA : राजधानी पटना में हो रही आपराधिक घटनाएं पटना पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं। बुधवार की रात पटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। सुल्तानगंज थाना इलाके के मुसल्लहपु

पटना में युवक की हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में हो रही आपराधिक घटनाएं पटना पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रही हैं। बुधवार की रात पटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। सुल्तानगंज थाना इलाके के मुसल्लहपुर में एक युवक की ईट पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक की उम्र 42 साल के आसपास है और उसका नाम मुन्ना डोम बताया गया है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के पुरानी रंजिश के कारण मुन्ना की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना हाल ही में जेल से छूटा था। बबलू नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में वह आरोपी था। 2018 में बबलू की हत्या हुई थी और जेल से छूटने के बाद मुन्ना मुसल्लहपुर में घूम रहा था। बबलू के परिजनों ने उसे देख लिया और उसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने मुन्ना से मारपीट शुरू कर दी। बाद में मामला इतना बिगड़ गया है कि ईट पत्थर से मुन्ना के सिर पर हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। 


पटना ईस्ट के एसपी जितेंद्र कुमार ने पुरानी रंजिश में हत्या की बात कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मुन्ना घायल था। इलाज के लिए उसे पीएमसीएच लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता