ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना खाजेकलां थानाक्षेत्र के नवाब बहादुर रोड की है।


मृतक व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी मुनमुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर मुनमुन घर से बाजार की ओर निकला था, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने मुनमुन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और गोली लगने के बाद मुनमुन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुनमुन को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता