ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : ब्यूटीशियन से करीबी रिश्ता बनाकर किया यौन शोषण, शादी का वादा तोड़ा तो जाना पड़ा जेल

PATNA : राजधानी पटना में एक के ब्यूटीशियन के साथ करीबी रिश्ता बनाकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ करीबी रिश्ता बनाने वाले शख्स

पटना : ब्यूटीशियन से करीबी रिश्ता बनाकर किया यौन शोषण, शादी का वादा तोड़ा तो जाना पड़ा जेल
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक के ब्यूटीशियन के साथ करीबी रिश्ता बनाकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ करीबी रिश्ता बनाने वाले शख्स में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 


मामला पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके का है। ब्यूटीशियन का काम करने वाली एक लड़की ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाया। पटना के पटेल नगर इलाके में रहने वाले लवकुश कुमार के ऊपर या आरोप लगाया गया कि उसने शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण किया और फिर बाद में उससे शादी भी नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि लव कुश ने उससे शादी का वादा किया था। लॉकडाउन लगने के बाद पीड़िता ने ब्यूटीशियन का काम भी छोड़ दिया और जब वह शादी की बात करने लगी तो आरोपी युवक उससे दहेज में 2 लाख रुपये की डिमांड कर बैठा। किसी तरह इंतजाम कर उसने एक लाख 80 हजार रुपये युवक को दिए भी लेकिन इसके बावजूद वह शादी करने से इनकार करने लगा।


पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक यौन संबंध के कारण वह गर्भवती भी हो गई थी लेकिन आरोपी युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेल्समेन का काम करने वाले लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है उसे जेल भी भेज दिया गया है।

टैग्स