ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना : झगड़ा कर पत्नी मायके गयी, पति ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी

PATNA : पटना में एक शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों ने उसकी

पटना : झगड़ा कर पत्नी मायके गयी, पति ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में एक शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. 


घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है. मृतक 35 वर्षीय अजीत सिंह बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, अजीत मूल रूप से वैशाली जिले के जुड़ावनपुर के वीरपुर गांव का रहने वाला है. वह बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के उत्तरी मंदिरी में संतोष सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रहता था. उसके पिता पटना में ही बाजार समिति, शक्तिनगर चौराहा में रहते हैं. 


परिजनों ने बताया कि अजीत और उसकी पत्नी शोभा कुमारी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था.  इसके बाद शोभा अपने बेटे को लेकर मंदिरी में ही स्थित मायके चली गयी. इसके बाद अजीत तनाव में आ गया. उसने अपने कई दोस्तों को कॉल कर कहा- बाय बाय दोस्त, अब चलता हूं... फिर अजीत ने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और उन्हीं के सामने फांसी लगा ली. 


इधर, आत्महत्या की खबर मिलते ही मौके पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस पहुंची. बाद में पत्नी और ससुरालवालों पर अजीत के परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है.