ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, अवैध संबंध से नाराज ससुरालवालों ने बहू और दो बच्चों को मार डाला

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से ट्रिपल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बहू के अवैध संबंध से नाराज होकर

पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, अवैध संबंध से नाराज ससुरालवालों ने बहू और दो बच्चों को मार डाला
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से ट्रिपल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बहू के अवैध संबंध से नाराज होकर ससुराल वालों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को हिरासत में लिया है.


मामला मोकामा थाना क्षेत्र के सर्करवार टोला का है जहां गंगा से 2 बच्चों का शव बरामद किया गया था. वहीं, बच्चों की मां का शव गंगा की तेज धारा में बह गया था. शुक्रवार की सुबह मृत बच्चों की पहचान होने पर पुलिस ने गंगा में उसकी मां के शव की तलाश शुरू की और महिला के शव को भी बरामद कर लिया गया. मृतकों में सुजीत कुमार की 25 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी, 4 साल का बेटा अभी कुमार और उसकी 6 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी शामिल हैं. मृत महिला बिहारशरीफ के नूरसराय की रहने वाली है. मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई है.


इधर मृत महिला के ससुराल वालों का कहना था कि 4 दिन पहले वह बच्चों को लेकर दवा लाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौट सकी. वे बहू और बच्चों की खोजबीन कर रहे थे. ससुराल वालों ने बताया कि उनकी बहू पहले भी घर से प्रेम प्रसंग में दो बार गायब हो चुकी है, लेकिन ससुराल के लोगों को इस बार किसी अनहोनी की आशंका थी. दो बच्चों के शव मिलने की सूचना पर वे थाने पहुंचे और अपने बच्चों की पहचान की बाद में बच्चों की मां का शव बरामद किया गया. लेकिन घटनास्थल से मिले सबूत के आधार पर पुलिस ससुराल वालों की बात पर भरोसा नहीं कर पा रही है.


थानाध्यक्ष राजनंदनी जानकारी दी कि मृतकों की पहचान होने के बाद दूसरे पहलुओं पर भी छानबीन शुरू की गई है. महिला के मायके के लोगों को भी घटना की सूचना दी गई है. छानबीन के बाद मामला हत्या का सामने आ रहा है. दोनों बच्चों के गले और मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पूरी तरह से खुलासा हो जाएगा. 


मामले की जानकारी देते हुए कन्हायपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सुजीत पासवान दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. इधर उसकी पत्नी अर्चना का प्रेम प्रसंग लखीसराय के किउल बस्ती के एक युवक ने कहा था. वह दो बार अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इसी बात पर घटना से 2 दिन पहले गांव में पंचायत लगी थी जिसमें अर्चना का प्रेमी और पति दोनों शामिल हुआ था. अर्चना ने भरी पंचायत में प्रेमी के साथ शादी के बाद रखी थी लेकिन उसके प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया था.


इधर ससुराल के लोग उसे घर में रखने को तैयार नहीं हो रहे थे. लेकिन लोगों के दबाव पर उसे ससुराल में रखा गया. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने सुनियोजित साजिश के तहत अर्चना और उसके दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है और गंगा में लाशों को फ़ेंक दिया.