ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में ट्रिपल मर्डर, 1 की मौत के बाद 2 की पीट-पीटकर हत्या

PATNA : बड़ी खबर पटना के सबलपुर से आ रही है, जहां जुआ खेल रहे जुआरियों का आपस में विवाद हो गया. इसके बाद एक पक्ष ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत

पटना में ट्रिपल मर्डर, 1 की मौत के बाद  2 की पीट-पीटकर हत्या
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना के सबलपुर से आ रही है, जहां जुआ खेल रहे जुआरियों का आपस में विवाद हो गया.  इसके बाद एक पक्ष ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई. मर्डर के बाद गांव के लोग गुस्से में आ गए  और भीड़ ने गोली चलाने वाले और उसके साथी की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

मामला पटना के नदी थाना इलाके के सबलपुर की है. बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है. ट्रीपल मर्डर की वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 

मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेल रहे कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद मुन्ना दास ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें जितेंद्र नाम के युवक की मौत हो गई. मर्डर के बाद गुस्साए गांव वालों ने मुन्ना दास और उसके साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि नदी थाना की पुलिस को रात में ही हो गई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मॉब लिंचिंग में मारे गए मुन्ना दास के साथी की अभी पहचान नहीं हो पाई है. 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता