ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से गई युवक की जान

PATNA: बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजजधानी पटना से सामने आया है, जहां तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक य

पटना में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से गई युवक की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजजधानी पटना से सामने आया है, जहां तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बात तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपालटोला गांव की है।


मृतक की पहचान गोपाल टोला निवासी मोहन कुमार के रूप में की गई है, जो शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था।  बताया जा रहा है कि गोपालटोला गांव में रोहित कुमार के घर तिलक समारोह था। पंडाल में लोग भोज खा रहे थे, तभी अचानक फायरिंग होने लगी। मोहन पंडाल में अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था और एक गोली उसके पेट में जाकर लग गई। गोली लगने के बाद मोहन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में उसे एनएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।