ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना पुलिस को बड़ी चुनौती, थाने के पास युवक को मारी ताबड़तोड़ 4 गोली

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक आमीन दम कर रखा है. बक्सर, नालंदा, सीवान, सारण और बेगूसराय में तांडव मचाने के बाद क्रिमिनलों ने अब राजधानी की पुलिस क

पटना पुलिस को बड़ी चुनौती, थाने के पास युवक को मारी ताबड़तोड़ 4 गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक आमीन दम कर रखा है. बक्सर, नालंदा, सीवान, सारण और बेगूसराय में तांडव मचाने के बाद क्रिमिनलों ने अब राजधानी की पुलिस को बड़ी चुनौती दी है. अपराधियों ने थाने के पास एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए युवक को ताबड़तोड़ 4 गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके की है, जहां थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक युवक को बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोली मारी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गोली लगने के बाद युवक घायलावस्था में अपने घर पहुंचा और उसने अपने परिजनों को बताया कि किन-किन लोगों ने मिलकर उसे गोली मारी. परिवार के अनुसार इस वारदात को कुम्हार टोली निवासी एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवक ने जिन लोगों का नाम बताया है, उनकी तलाश जारी है. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे हैं. उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. पटना पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स