ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में दिल्ली के कारोबारी से तीन करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश, विरोध करने पर बेटे को मारी गोली

PATNA: राजधानी पटना में लूट की बड़ी वारदात हुई है। दिल्ली के कारोबारी से बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए का सोना लूट लिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को गोली

पटना में दिल्ली के कारोबारी से तीन करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश, विरोध करने पर बेटे को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में लूट की बड़ी वारदात हुई है। दिल्ली के कारोबारी से बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए का सोना लूट लिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। बाइक सवार बदमाशों ने फ्रेजर रोड में इस वारदात को अंजा दिया है।


दरअसल, दिल्ली से के स्वर्ण कारोबारी अपने बेटे के साथ पटना पहुंचे थे। दोनों बाप-बेटा सोने से भरा बैग लेकर डाक बंगला की तरफ जा रहे थे, तभी फ्रेजर रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और कारोबारी के बेटे से सोने से भरा बैग लुटने लगे। जब कारोबारी के बेटे ने बैग देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और बदमाश सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने कारोबारी के घायल बेटे को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा दिल्ली से तीन करोड़ का सोना बैग में लेकर पटना पहुंचे थे।