ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

पटना में तीन बच्चों की मां से इश्क लड़ाना शख्स को पड़ गया भारी, भेद खुलने पर महिला ने भिजवा दिया जेल

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी इलाके की है, जहां एक राजमिस्त्री को तीन बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। महिला ने राजमिस्त्री के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का प्रयास

पटना में तीन बच्चों की मां से इश्क लड़ाना शख्स को पड़ गया भारी, भेद खुलने पर महिला ने भिजवा दिया जेल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी इलाके की है, जहां एक राजमिस्त्री को तीन बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। महिला ने राजमिस्त्री के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने और अश्लील फोटो को वायरल करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद मसौढ़ी पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, पूरा मामला महिला और राजमिस्त्री के आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजमिस्त्री महिला के घर में लंबे समय से रहकर उसके घर का निर्माण कर रहा था। इसी बीच महिला और मिस्त्री का आपत्तिजनक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीण मौके की तलाश में थे। इसी बीच शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।


दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी और एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से आरोपी राजमिस्त्री को मुक्त कराया और दोनों का थाने ले गई। इस बात की जानकारी जैसे ही महिला के पति को मिली वह भी थाने पहुंच गया। महिला का पति केस दर्ज कराने के पक्ष में नहीं था लेकिन महिला ने मसौढ़ी थाने में आरोपी राजमिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।


महिला ने राजमिस्त्री पर आरोप लगाया है कि आरोपी उसके घर में राजमिस्त्री का काम करता था। पति की अनुपस्थिति में उसकी बुरी नजर उसपर थी। लोकलाज के कारण महिला किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। इसी बीच 25 मार्च को वह जबरन घर में घुस गया और संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब विरोध किया तो आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिससे उसकी प्रतिष्‍ठा धू‍मिल हो गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित राजमिस्‍त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।