ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की गर्दन को छूकर निकली गोली, हॉस्पिटल में एडमिट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना के बिहटा इलाके में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में एक युवक जख्मी हो गया है. उसे इल

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की गर्दन को छूकर निकली गोली, हॉस्पिटल में एडमिट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना के बिहटा इलाके में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में एक युवक जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना के बिहटा थाना क्षेत्र की है. यहां गुलटेरा बाजार के पास बाइक से आये बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस घटना में एक युवक की गर्दन को छूकर गोली निकल गई है. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान 17 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में की गई है.


पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की गर्दन को छूकर निकली गोली, हॉस्पिटल में एडमिट


स्थानीय कोचिंग संचालकों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की गई है. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन-चार राउंड फायरिंग की है. घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. जांच जारी है. 


उधर बिहटा थाना क्षेत्र के ही बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर के पोखर में एक युवक की लाश मिली है. गोताखोर की सहायता से तैरती हुई लाश को बाहर निकाला गया है. वही मृतक की पहचान बिहटा गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा का पुत्र मुकुल विश्वकर्मा के रूप में हुई है. मृतक परिजनों ने बताया कि मुकुल विश्वकर्मा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पैर से विकलांग भी था. मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता