ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां जमीन पर कब्ज़ा करने के क्रम में दबंगों द्वारा मारपीट और रोड़ेबाजी की गई. इतना ही नहीं उन्होंने कई राउंड हवाई फायरिंग भी

पटना में ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां जमीन पर कब्ज़ा करने के क्रम में दबंगों द्वारा मारपीट और रोड़ेबाजी की गई. इतना ही नहीं उन्होंने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. घटना मनेर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव की बताई जा रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनेर में कुछ दबंग जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने जब उनका विरोध किया तो पहले तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मारपीट और रोड़ेबाजी की फिर दहशत फैलाने के मकसद से दबंगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. फायरिंग में बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. उसके बाद ग्रामीणों ने दबंगों को गांव से खदेड़ दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. ग्रामीणों से पूछताछ में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल सभी के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.