ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण, अपराधियों ने दुकान से उठाये 1.75 लाख के गहने

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण कर लिया. अपहृ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण कर लिया. अपहृत व्यक्ति के भाई ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


स्वर्ण व्यवस्यायी को फोन कर बुलाया
घटना पटना के दानापुर इलाके की है. जहां एक स्वर्ण को अज्ञात अपराधियों ने किडनैप कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत स्वर्ण व्यवसायी मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ डब्लू दानापुर के सुलतानपुर का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि मुकेश अपने भाई के साथ मिलकर खड़ंजा रोड में ज्वेलरी की दुकान चलाता है. मुकेश के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उसका भाई लापता है. उसने बताया कि 11:50 बजे किसी कस्टमर ने फोन कर के आर्डर के लिए सगुना मोड़ बुलाया. उसके बाद भाई उसका रहस्मय ढंग से गायब हो गया. 


अपराधियों ने उठाये 1.75 लाख के गहने
मां अलंकार ज्वेलर्स के मालिक मुकेश के भाई  राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि हमारे भाई का अपहरण हो गया है. भाई ने बताया कि सुबह में उसको सगुना से किसी का फोन आया कि कोई ऑर्डर की बात करानी है. भाई आर्डर की बात करने गया लेकिन वह वापस नहीं लौटा. तकरीबन 3 बजे दोपहर को भाई का फोन आया कि भैया मंगल सूत्र और अंगूठी के साथ कुछ ज्वेलरी दे दीजियेगा. कुछ देर के बाद हमारे भाई के मोटरसाइकिल से दो आदमी हेलमेट पहने आये और लगभग एक लाख 75 हजार का सामान लेकर चले गए.


छानबीन में जुटी पुलिस
अपहृत स्वर्ण व्यवसायी मुकेश कुमार गुप्ता के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि सामान लेकर जाने के बाद से भाई का मोबाइल बंद बता रहा है. उन्होंने दानापुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. बता दें कि फुलवारीशरीफ के बेउर थाना इलाके के सब्जी मार्किट से एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. लेकिन पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. बहरहाल इस मामले में भी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता