ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में हथियार की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, दो दर्जन 7 MM पिस्टल STF ने किया जब्त

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुल

पटना में हथियार की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, दो दर्जन 7 MM पिस्टल STF ने किया जब्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. एसटीएफ की टीम ने भरी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार जब्त किया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला पटना सिटी इलाके के खुसरूपुर थाना का है. जहां इशोपुर स्थित चापाकल फैक्ट्री में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. स्पेशल टास्क फाॅर्स की टीम की मदद से इस गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इशोपुर में कई दिनों से चापाकल फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. तभी किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी कि इस फैक्ट्री में हथियार बनाये जा रहे हैं.


चापाकल की फैक्ट्री में हथियार बनाये जाने की खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन उस कारखाने में छापेमारी की. एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग दो दर्जन निर्मित और कई अर्धनिर्मित 7 MM पिस्टल बरामद किये गए हैं. इतना ही नहीं हथियार बनाने वाले उपकरण और मशीन भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक पिस्टल बनाने वाले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता