ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में SSP ऑफिस के बाहर युवक ने खाया जहर, कई दिनों से डिप्रेशन में था

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक युवक ने एसएसपी ऑफिस के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस घाना के बाद से हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में उसे इल

पटना में SSP ऑफिस के बाहर युवक ने खाया जहर, कई दिनों से डिप्रेशन में था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक युवक ने एसएसपी ऑफिस के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस घाना के बाद से हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि युवक बीते कई दिनों से डिप्रेशन में था, इसी वजह से आज उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. 


मामला एसएसपी कार्यलय परिसर का है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार नाम का युवक बीते कई दिनों से पारिवारिक विवाद की वजह से डिप्रेशन में था. आज उसने एसएसपी ऑफिस कैंपस में जहर खाकर जान देने की कोशिश की. मौके पर मौजूद अधिकारियों को जब इसका पता चला तो अफरा-तफरी मच गई. 


प्रकाश पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसे तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है.