ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में SP की बड़ी कार्रवाई, 8 दारोगा और दो ASI का रोका वेतन

PATNA : पटना में पुलिस कप्तान ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. एसपी ने आठ दारोगा और दो जमादार का वेतन रोक दिया है. लंबित मुकदमों के त्वरित निष्पादन को ल

पटना में SP की बड़ी कार्रवाई, 8 दारोगा और दो ASI का रोका वेतन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में पुलिस कप्तान ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. एसपी ने आठ दारोगा और दो जमादार का वेतन रोक दिया है. लंबित मुकदमों के त्वरित निष्पादन को लेकर मिल रही शिकायत के कारण इनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.


पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) ने यह बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने दानापुर थाने में तैनात 10 पुलिसकर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. इसमें आठ दारोगा और दो जमादार शामिल हैं. दरअसल दानापुर के थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने जिले के सीनियर अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी कि इन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो काफी शिथिलता बरतते हैं. 


थानेदार की शिकायत के बाद एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक दीना नाथ मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, अर्चना कुमारी, विपिन बिहारी, मनोज कुमार सिंह, रीना कुमारी, मुमताज अंसारी और उमरॉव सिंह के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया. इसके साथ-साथ जमादार अशोक कुमार और मेघा नाथ गुप्ता पर भी कार्रवाई की गई और उनका भी वेतन रोक दिया गया. 


आपको बता दें कि कांडों के लंबित रहने के कारण और अभियुक्तों का नाम और पता समेत सूची मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिससे अनुसंधानकर्ता द्वारा अनुसंधान के प्रति लापरवाही बरती जा रही है और वरीय अधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है. इसी को लेकर सिटी एसपी ने थाने के 10 पुलिसकर्मियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है.