ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में सिपाही बना शराब तस्कर, पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में शराब किया बरामद

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब तस्कर धड़ल्ले से शराब का धंधा कर रहे हैं. ताजा मामला पटना जिले का है, जहां एक सिपाही के घर से भारी मात्रा म

पटना में सिपाही बना शराब तस्कर, पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में शराब किया बरामद
First Bihar
1 मिनट

PATNA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब तस्कर धड़ल्ले से शराब का धंधा कर रहे हैं. ताजा मामला पटना जिले का है, जहां एक सिपाही के घर से भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है. पटना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर थाना इलाके की है, जहां एक्साइज डिपार्टमेंट के सिपाही के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही के घर से जो शराब जब्त किया गया है, उसकी जाँच की जा रही है. सिपाही के घर  में इतनी मात्रा में शराब कहां से और कैसे आई, इसकी भी जांच की जा रही है.


राम कृष्णा नगर थानेदार के मुताबिक आरोपी सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच के बाद आरोपी के ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

टैग्स