ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार, 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया

PATNA: नालंदा के बिहारशरीफ से शुरू हुआ सेक्स रैकेट का धंधा पटना के पॉश इलाके में पहुंचा। पटना के पॉश इलाका स्थित लवकुश अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना जब पुलि

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार, 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नालंदा के बिहारशरीफ से शुरू हुआ सेक्स रैकेट का धंधा पटना के पॉश इलाके में पहुंचा। पटना के पॉश इलाका स्थित लवकुश अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना जब पुलिस को मिली तब पटना पुलिस ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया। पटना पुलिस ने तीन लड़कियो को रेस्क्यू किया वही 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों में अंकित नाम का मुख्य सरगना भी शामिल है। जो इस पूरे रैकेट को चलाता था।


 पटना पुलिस की माने तो लड़कियों को ज्यादा पैसे का लालच देकर यहां लाया जाता था। वही वैसी लड़कियां जिन्हें पैसे की चाहत होती थी उसे भी रैकेट में शामिल दो महिला पता कर लाती थी। पहले उसका वीडियो बनाती थी उसके बाद उसे ब्लैकमेल करके सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल देती थी। पटना पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि पटना के कई ओयो गेस्ट हाउस में भी लड़कियों को भेजा था। 


फिलहाल इसकी जांच चल रही है। वही कई ऐसे व्हाट्सएप कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले हैं जिससे यह पता चल रहा है यह रैकेट काफी दूर तक फैला हुआ था। गिरफ्तार अंकित के मोबाइल को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है उसके बाद उसमें मिले सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 


एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि धनंजय गिरी नामक आरोपी अपनी पत्नी से देह व्यापार कराता था। लवकुश अपार्टमेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है इस बात की जब जानकारी पुलिस को मिली और मौके पर जब पुलिस पहुंची तब वहां तीन लड़कियां और तीन लड़के थे और दो महिलाएं भी थी। 


पुलिस को देख तीनों लड़कियां चिल्लाने लगी और मदद मांगने लगी। लड़कियों ने बताया कि सुमन दीदी और सिफानी दीदी गलत काम कराती है। इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी से पूछताछ की जा रही है।