ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में सरेआम युवक का मर्डर, हवाई फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. एक बार फिर सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. गोलियों की तड़तड़ाहत से पूरा इलाका गूं

पटना में सरेआम युवक का मर्डर, हवाई फायरिंग करते हुए भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. एक बार फिर सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. गोलियों की तड़तड़ाहत से पूरा इलाका गूंज उठा. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. 


घटना पटना सिटी स्थित मंगल तालाब का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा के रहने वाले मो. साहिल के रूप में हुई हैं. साहिल मंगल तालाब के रास्ते अपने घर लोदी कटरा जा रहा था तभी अर्धनिर्मित पानी टंकी के पास रास्ते में ही उसे अपराधियों ने घेर लिया और सीने से सटा कर उसे गोली मारी और बाद में घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले. 


चौक थाना प्रभारी गौरी शंकर गुप्ता ने बताया की युवक की पहचान मृतक के पास मिलने मोबाइल फ़ोन के आधार पर की गई है. पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया की साहिल का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था. वो अलग रहता था ऐसे में बच्चे को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और साहिल के परिवार वालों से भी पूछताछ जारी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता