ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में सनकी पति ने बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या, चाकू से गला काट मौत के घाट उतारा

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के पीताम्बरा मंदिर के लोहा के गोदाम के

पटना में सनकी पति ने बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या, चाकू से गला काट मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के पीताम्बरा मंदिर के लोहा के गोदाम के पास की है। यहां आरोपी पति ने चाकू के गला रेतकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोपी पति नीरज कुमार ने चाकू से गला रेतकर अपनी पत्नी रेणु देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना भी गला काट लिया। पुलिस ने आरोपी पति को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराय है।


पुलिस की मानें तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी जान देने की कोशिश की है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता