ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

पटना : साली के प्यार में पागल शख्स ने की पत्नी की हत्या, चार साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां साली के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हैवान पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव

पटना : साली के प्यार में पागल शख्स ने की पत्नी की हत्या, चार साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां साली के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हैवान पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को घर के बक्से में छिपा दिया. इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


मामला मोकामा थाने के मोकामा घाट मोहल्ले में हुई. बताया जाता है कि साली से प्रेम प्रसंग के चक्कर में सन्नी पासवान ने 24 वर्षीय पत्नी वर्षा कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी. शव को घर के बक्से में छिपाकर आरोपी युवक साली के साथ फरार हो गया. पुलिस का अनुमान है कि जीजा-साली ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा. पुलिस मृतका के ससुर और भाई से पूछताछ में जुटी है. 


मिली जानकारी के अनुसार, सन्नी ने चार साल पहले वर्षा से प्रेम विवाह किया था. उसके दो बच्चे भी हैं. शादी के बाद वर्षा अपने मायके में ही रह रही थी. इस बीच सन्नी का अपनी साली के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. इसको लेकर पत्नी वर्षा के साथ कई दिनों से अनबल चल रही थी. आरोप लग रहा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में आरोपी था. लेकिन इसकी भनक पड़ोस के लोगों को लग गई. 


पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे. इधर मृतका के भाई का कहना है कि वह किसी जरूरी काम से बाहर गया था. वहीं घर लौटने पर उसे बहन के मौत की जानकारी मिली. थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि शव को जब्त कर लिया गया है.