ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में सैलरी का हिसाब नहीं देने पर पत्नी की पिटाई, पति ने धक्के मारकर घर से निकाला

PATNA : राजधानी पटना में शादी के कुछ समय बाद ही पति द्वारा प्रताड़ित किये जाने की शिकायत पत्नी ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर दी. पीड़िता ने बताया कि शादी के 6 महीने बाद ही प

पटना में सैलरी का हिसाब नहीं देने पर पत्नी की पिटाई, पति ने धक्के मारकर घर से निकाला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में शादी के कुछ समय बाद ही पति द्वारा प्रताड़ित किये जाने की शिकायत पत्नी ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर दी. पीड़िता ने बताया कि शादी के 6 महीने बाद ही पति उससे उसकी सैलरी का हिसाब मांगता था. पत्नी ने जब हिसाब देने के मन कर दिया तो उसके साथ मारपीट कर उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया. 


मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक ऑनलाइन साइट के माध्यम से बीते 9 दिसंबर 2020 को बेली रोड के रहने वाले एक इंजीनियर से हुई थी. दहेज में लड़के वालों की सारी डिमांड पूरी करने के बाद भी आये दिन ससुराल में मायके से पैसे मांगने को लेकर लड़ाई-झगड़ा शुरू होता था. उसका पति अक्सर उससे सैलरी का हिसाब मांगता था. जब उसने हिसाब देने से मन कर दिया तो उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया. 


इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि उसका पति अक्सर उसपर जमीन खरीदने के लिए दबाव बनाता था. जब उसने जमीन खरीदने से मन किया तो उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया गया. पीड़िता ने पहले अपने मां-बाप को मामले की जानकारी दी. उसके बाद उसने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर मदद मांगी है. पीड़िता ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमार ने केस दर्ज कराने की सलाह दी है.