ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में सड़क पर आगजनी, रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत पर लोगों का आक्रोश फूटा है. गुस्साए लोग सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. लगभग 5 घंटे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत पर लोगों का आक्रोश फूटा है. गुस्साए लोग सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. लगभग 5 घंटे से सड़क जाम है. इस घटना में मृतक महिला की बेटी और बेटा जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. 


घटना पटना जिले के बिहटा इलाके की है. जहां नेउरा आउट पोस्ट इलाके के अहियापुर गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की बेटी और बेटा जख्मी बताये जा रहे हैं. मृतक महिला की पहचान बेला गांव की रहने वाली राज कुमारी देवी के रूप में की गई है. घायलों की पहचान रंजन कुमार और राधा कुमारी के रूप में की गई है. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीच रेफर किया गया है. 


घटना के बाद नाराज लोगों ने एनएच 30 को जाम कर दिया. लगभग पिछले 5 घंटे से ग्रामीण सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता