ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में साल की सबसे बड़ी चोरी, दीघा थाने के ठीक पीछे 5 घरों में करोड़ों की चोरी

PATNA : राजधानी पटना में साल की सबसे बड़ी चोरी की वारदात हुई है। पटना के दीघा थाना के ठीक पीछे निराला कॉलोनी में चोरों ने एक साथ 5 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में साल की सबसे बड़ी चोरी की वारदात हुई है। पटना के दीघा थाना के ठीक पीछे निराला कॉलोनी में चोरों ने एक साथ 5 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने इन 5 घरों से करोड़ों की चोरी की है। 


निराला नगर में एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक घर से चोरों ने तकरीबन एक करोड़ से ज्यादा की चोरी की है जबकि बाकी अन्य घरों में 20 से लेकर 15 लाख तक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बीती रात चोरी की यह वारदात हुई है और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। 


खास बात यह है कि इनमें से एक घर के मकान मालिक बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के करीबी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हैरत की बात यह है कि यह वारदात दीघा थाने के ठीक पीछे बसे निराला कॉलोनी में हुई है। पटना पुलिस के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं और कोरोना काल में चोरों का दुस्साहस चरम पर है।

टैग्स