ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में रिंग सेरेमनी में आयी महिला के 8 लाख के गहनों की चोरी, फरीदाबाद से रिश्तेदार के घर फंक्शन में आयी थी

PATNA: अगर आप शादी-ब्याह या ऐसे किसी समारोह में शामिल होने जा रहे हों तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा खुद करें. नहीं तो आपकी हालत उस महिला की तरह हो सकती है जो फरीदाबाद से पट

पटना में रिंग सेरेमनी में आयी महिला के 8 लाख के गहनों की चोरी, फरीदाबाद से रिश्तेदार के घर फंक्शन में आयी थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: अगर आप शादी-ब्याह या ऐसे किसी समारोह में शामिल होने जा रहे हों तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा खुद करें. नहीं तो आपकी हालत उस महिला की तरह हो सकती है जो फरीदाबाद से पटना में अपने रिश्तेदार के घर रिंग सेरेमनी में शामिल होने आयी थी. रिंग सेरेमनी के दौरान ही महिला के 8 लाख के जेवर चोरी हो गये. मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसके बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.


दानापुर में हुआ वाकया

ये वाकया पटना के दानापुर इलाके में हुई है. फरीदाबाद में रहने वाली अनुराधा कुमारी के रिश्तेदार दानापुर के लाल कोठी मोहल्ले में रहते हैं. रिश्तेदार के घर रिंग सेरेमनी थी, जिसमें शामिल होने अनुराधा पहुंची थी. रिंग सेरेमनी में अनुराधा ने अपने सारे गहने पहने थे. समारोह के बाद गहनों को उतार कर बैग में रख दिया. अनुराधा ने पुलिस को बताया कि रिंग सेरेमनी के दिन वह दानापुर में अपने रिश्तेदार के घर ही रहीं. अगले दिन वह अपने ससुराल बिहारशरीफ चली गयीं.


बिहारशरीफ पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग खोलकर देखा तो पाया कि गहनों का डब्बा गायब है. अनुराधा कुमारी के मुताबिक उन्होंने करीब 8 लाख रूपये के गहने बैग में रखा था. उन्होंने अपने रिश्तेदार से बात की. उन लोगों ने अपने स्तर से पता लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद दानापुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी गयी है. अनुराधा के ससुर उमेश प्रसाद ने आशंका जतायी है कि रिंग सेरेमनी के बाद ही गहनों की चोरी कर ली गयी.


उधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है. दानापुर के थानेदार अजीत कुमार साहा ने बताया कि जो शिकायत मिली है उसके मुताबिक दानापुर से जाने के बाद जेवरात की चोरी हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देख रही है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा. 


टैग्स