ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में रिटायर्ड DSP का बेटा निकला फ्रॉड, पिता के फर्जी साइन पर पास कराया लाखों का लोन

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक रिटायर्ड डीएसपी ने अपने इकलौते बेटे पर केस कर दिया है. मामले दर्ज होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

पटना में रिटायर्ड DSP का बेटा निकला फ्रॉड, पिता के फर्जी साइन पर पास कराया लाखों का लोन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक रिटायर्ड डीएसपी ने अपने इकलौते बेटे पर केस कर दिया है. मामले दर्ज होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. 


मामला एसके पुरी थाना का है. दरअसल रिटायर्ड डीएसपी राम सागर शर्मा ने अपने इकलौते बेटे पारिजात मनु पर फर्जी हस्ताक्षर कर 28.87 लाख रुपये लोन पास कराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मनु के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है और फर्जी तरीके से यह लोन पास करवाया गया है. लोन बोरिंग रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा से पास हुआ है. इसमें बैंक के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप है.


मामले की जानकारी देते हुए एसकेपुरी थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर्ड डीएसपी ने अपने बेटे मनु पर फर्जी हस्ताक्षर कर  25 अगस्त 2020 को लोन पास कराने का आरोप लगाया है. ये लोन पुलिस कॉलोनी में जमीन के नाम पर लिया गया है, जो कि ब्रह्मपुरा के पास चार कट्ठा का प्लॉट है. पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. बैंक अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी. 

टैग्स