ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना : रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलर को मारी गोली, लोगों का भड़का आक्रोश

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल अब पूरी तरीके से खत्म होता दिख रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दिनदहाड़े अपराधी कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर अपराध

पटना : रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलर को मारी गोली, लोगों का भड़का आक्रोश
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल अब पूरी तरीके से खत्म होता दिख रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दिनदहाड़े अपराधी कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने पटना के राजीव नगर इलाके में एक ज्वेलर को गोली मार दी। घटना राजीव नगर रोड नंबर 16 की है यहां सुहागन ज्वेलर्स के मालिक राकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना बुधवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


अपराधियों ने इस वक्त राकेश कुमार सोनी को गोली मारी उस वक्त वह अपने दुकान पर ही मौजूद थे। आनन-फानन में दूसरे दुकानदारों ने राकेश को पाटलिपुत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दीघा-आशियाना रोड स्थित देव विहार कॉलोनी में रहने वाले राकेश की किस्मत अच्छी थी कि गोली उसके जांघ में लगी। चार की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर बाइक से फरार हो गए।


दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग और कारोबारी आक्रोशित हो गए। काफी देर तक के इलाके में हंगामा होता रहा। लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी भी की। बाद में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। अपराधी अंगूठी देखने के बहाने दुकान में घुसे थे और उसके बाद उन्होंने राकेश सोनी को धमकाते हुए कहा कि तुम पंकज भैया को पैसे क्यों नहीं दे रहे हो? इतने में ही एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर दुकान के अंदर ही 2 राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली राकेश की जांघ में जा लगी। उस वक्त दुकान में एक महिला ग्राहक और उसकी बेटी भी मौजूद थी।