ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

पटना में प्यार में असफल प्रेमी युगल ने कर ली खुदकुशी, प्रेमिका की मांग भरने के बाद दोनों ने दे दी जान

PATNA : राजधानी पटना में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के लाला बीघा की है। खुदकुशी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और उसक

पटना में प्यार में असफल प्रेमी युगल ने कर ली खुदकुशी, प्रेमिका की मांग भरने के बाद दोनों ने दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के लाला बीघा की है। खुदकुशी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और उसके बाद दोनों आम के पेड़ पर फंदे से लटक गए। रविवार की सुबह लोगों की नजर जब पेड़ से लटक रहे दोनों के शवों पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया।


प्रेमी युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरा और कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।


जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय कृष्णा यादव और 18 वर्षीय नीतू एक ही गांव के निवासी थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार परिजनों को मंजूर नहीं था। कृष्णा के परिजनों ने उसकी शादी इसी साल जनवरी में किसी दूसरी लड़की से कर दी थी। बावजूद इसके कृष्णा और नीतू के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा।


इसी बीच शनिवार की देर रात दोनों घर से निकलें और खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है वहीं मृतक प्रेमी युगल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।