ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना : पहले खिलाया चिकेन-रोटी, फिर हाथ बांधा और पुआल के ढेर में रखकर जला डाला

PATNA : पहले एक शख्स को चिकेन रोटी खिलाया और फिर हाथ बांध कर पुआल के ढेर में रखकर जला कर हत्या कर दी. मामला पटना के खुसरुपुर और दनियावां थाने के सीमा से लगे दक्षिणी टाल के कोहांवा और नुरीद्दीनपुर क

पटना : पहले खिलाया चिकेन-रोटी, फिर हाथ बांधा और पुआल के ढेर में रखकर जला डाला
Anamika
2 मिनट

PATNA : पहले एक शख्स को चिकेन रोटी खिलाया और फिर हाथ बांध कर पुआल के ढेर में रखकर जला कर हत्या कर दी. मामला पटना के खुसरुपुर और दनियावां थाने के सीमा से लगे दक्षिणी टाल के कोहांवा और नुरीद्दीनपुर के बीच की है. 

स्थानीय लोगों ने पुंज में जली हुई लाश दिखी तो स्थानीय लोग सन्न रह गए. सूचना मिले के बाद दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चार घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और लाश पुआल पर पड़ी रही. 

चार घंटे बाद अधिकारियों के आदेश के बाद खुसरुपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी  है. बुधवार की रात तक मृतक के कोई परिजन भी सामने नहीं आए हैं, इस कारण से पुलिस अंदाजा लगा रही है कि मृतक दूसरी जगह का रहने वाला है. वहीं दुश्मनी की वजह से उसे वहां बुला कर हत्या कर दी गई. मौके से एक टिफिन भी बरामद किया गया है, जिसमें रोटी और चिकेन होने के प्रमाण मिले हैं. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान करने में पुलिस जुट गई है.