ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है और पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है और पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने पटना-मसौढ़ी मार्ग पर आगजनी कर पूरी तरह से जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान घंटों सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मर्डर की यह घटना पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां महुली गांव के पास पुनपुन के पकरी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रेम पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 


प्रेम पासवान उस वक्त अपनी बाइक से कही जा रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त ललन सिंह भी था। तभी बदमाशों ने साई मंदिर के पास घेर लिया और प्रेम पासवान के सिर और सीने में गोली मारकर हत्या कर दी वही गोली लगने से ललन सिंह भी घायल हो गया। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। प्रेम पासवान की तो मौके पर मौत हो गयी जबकि उनके दोस्त ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ललन सिंह का इलाज जारी है। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और पटना-मसौढ़ी मार्ग पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।