ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बात करने के लिए बुलाया.. फिर दाग दी तीन गोलियां

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर को मौत की नींद सुला दी। प्रॉप

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बात करने के लिए बुलाया.. फिर दाग दी तीन गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर को मौत की नींद सुला दी। प्रॉपर्टी डीलर बाजार समिति से घर लौट रहे थे, बीच रास्ते में बदमाशों ने बात करने के बहने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दानापुर के चित्रकुट नगर स्थित रोड नंबर 9 की है।


मृतक जमीन कारोबारी की पहचान चित्रकूट नगर के रोड नंबर 4 निवासी नीसू राय के 38 वर्षीय बेटे अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जमीन कारोबारी अनिल कुमार बाजार समिति से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने अनिल को बहाने से अपने पास बुलाया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जमीन कारोबारी जान बचाने के लिए भागे लेकिन बदमाशों ने तीन गोलियां दागकर कारोबारी की जान ले ली।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।