ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना में प्रेम प्रसंग में DJ संचालक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव; दारोगा समेत कई जवान घायल

PATNA: पटना से सटे मोकामा में प्रेम प्रसंग को लेकर एक डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल किया। आक्रोश

पटना में प्रेम प्रसंग में DJ संचालक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव; दारोगा समेत कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे मोकामा में प्रेम प्रसंग को लेकर एक डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल किया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें दारोगा समेत कई जवान घायल हो गए।


मृतक की पहचान मोकामा के घोसवरी गांव निवासी 24 वर्षीय डीजे संचालक प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत का गांव की ही एक लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के परिजनों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। मंगलवार की रात प्रशांत अपने दोस्त के साथ घर लौट रही था, तभी रास्ते में घात लगाए लड़की के परिजनों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।


लड़की के परिजनों ने लाठी और रॉड से पीट-पीटकर प्रशांत को बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल डीजे संचालक को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया, जहां गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को प्रशांत के मौत का शव गांव पहुंचने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।


परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ साथ रास्ते से गुजर रहे लोगों को भी चोटें आईं। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ तो खदेड़ दिया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।