ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में पुलिस ने आर्मी जवान को बेरहमी से पीटा, परिजनों को दी गाली, शराब पीने का आरोप

PATNA : राजधानी पटना में पुलिसवालों के ऊपर एक आर्मी जवाब को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. आर्मी जवान की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत करने थाने गए परिजनों के साथ गाली गलौज करने क

पटना में पुलिस ने आर्मी जवान को बेरहमी से पीटा, परिजनों को दी गाली, शराब पीने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में पुलिसवालों के ऊपर एक आर्मी जवाब को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. आर्मी जवान की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत करने थाने गए परिजनों के साथ गाली गलौज करने का भी आरोप पुलिसवालों के ऊपर लगा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी आर्मी जवान ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की.


घटना राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र की है. यहां निमतल इलाके में एक आर्मी जवान की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि आर्मी जवान सुबोध कुमार सिविल ड्रेस में खड़े पुलिसकर्मियों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों ने मिलकर सरेआम जवान की पिटाई कर दी. बताया जाता है कि पीड़ित आर्मी जवान सुबोध कुमार लद्दाख में पोस्टेड है और वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी में घर आया है.


पटना में पुलिस ने आर्मी जवान को बेरहमी से पीटा, परिजनों को दी गाली, शराब पीने का आरोप


आर्मी जवान के परिजनों का कहना है कि पुलिस जवानों ने आर्मी जवान पर शराब पीने और पुलिस से बदसलूकी करने का आरोप लगाकर उसे जेल भेज दिया. 6 जुलाई की दोपहर वह अपने दरवाजे पर बैठा था. उसी वक्त  खुशरूपुर थाना के एएसआई ललन झा, थाना मैनेजर धर्मेंद्र कुमार, मुंशी राजनन्द और सिपाही पंकज कुमार सिविल ड्रेस में आकर खड़े हो गए और ताक झांक करने लगे. 


इस बीच आर्मी जवान ने ताक झांक करने का कारण जानने की कोशिश की. इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जवान को पीटना शुरू कर दिया. फिर उसे घसीटते हुए थाने लेकर चले गए.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता