ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में पुलिस पर पथराव, DTO की कार्रवाई से गुस्साएं वाहन चालकों ने किया जमकर हंगामा

PATNA: DTO की कार्रवाई से गुस्साएं वाहन चालकों ने पटना के बाइपास में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने

पटना में पुलिस पर पथराव, DTO की कार्रवाई से गुस्साएं वाहन चालकों ने किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: DTO की कार्रवाई से गुस्साएं वाहन चालकों ने पटना के बाइपास में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वाहन चालक उग्र हो गये और पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। 


बताया जाता है कि पटना जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ओवरलोडेड वाहनों पर जुर्माना लगाया जा रहा था। जिसका वाहन चालक विरोध करने लगे। मुख्य सड़क को जामकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जब पुलिस लोगों को शांत कराने पहुंची तो लोगों ने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। 


लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। जिसके बाद हंगामा करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। बाइपास थाने की पुलिस हिरासत में लेकर सभी को थाना पर लाई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।