ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में पुलिस ने गर्भवती महिला को टॉर्चर किया, तीन दिनों तक कस्टडी में रखकर की पिटाई

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस पर गर्भवती महिला को तीन दिनों तक कस्टडी में रखकर टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि पुल

पटना में पुलिस ने गर्भवती महिला को टॉर्चर किया, तीन दिनों तक कस्टडी में रखकर की पिटाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस पर गर्भवती महिला को तीन दिनों तक कस्टडी में रखकर टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी में ही अचानक गर्भवती महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई जिसके बाद उसे बुधवार की शाम में पीएचसी में केस के अनुसंधानकर्ता द्वारा भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बताया कि उसका गर्भपात हो गया है. 


घटना फतुहां थाना क्षेत्र का है. इधर, इस बारे में महिला की सास राजमंती देवी और ससुर ने पुलिस पर गर्भवती महिला से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को कई लोगों के खिलाफ शिकायत देने की बात कही है. जब पुलिस से इस संबंध में पूछा गया तो कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. महिला को दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस अपने साथ ले गई थी. 


आपको बता दें कि महिला पहले पति के घर से भागकर दूसरी शादी करने की आरोपी है. दूसरी शादी करने के बाद अपने नए ससुराल खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव में पति के घर रह रही थी. महिला के ससुर राजेश्वर प्रसाद की मानें तो 17 मई को रात में उसके पहले पति के गांव के कुछ लोगों के साथ फतुहा और खुसरूपुर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी और पीड़ित महिला के साथ काफी मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया था. इसके बाद पुलिस उसे फतुहा थाना लेकर चली गई थी. पीड़ित महिला पांच महीने की गर्भवती थी तथा इसका इलाज जारी था. महिला के ससुर के अनुसार, पुलिस ने महिला को तीन दिन तक कस्टडी में रखा और उसके साथ मारपीट किए जाने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया. 

टैग्स