ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, लड़कों के साथ 3 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. पटना पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है. प

पटना में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, लड़कों के साथ 3 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. पटना पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 3 और लोगों को भी पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 


मामला पटना के कोतवाली थाना इलाके का है. जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल 3 कॉल गर्ल को धार दबोचा है, जो जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल थीं. बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलती थी कि कुछ दिनों से यहां संदिग्ध लोग पहुंच रहे हैं. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों में एक लड़की कोलकाता की रहने वाली है. जिसे पटना लाया गया था. पटना पुलिस ने बताया कि कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जो इस धंधे में शामिल थे. पुलिस की ओर से ये भी जानकारी दी है कि मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन ग्राहकों को बुलाया जाता था.


आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बड़े शहरों में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं. जहां व्हाट्सएप्प और फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन जिस्म का धंधा चलाया जाता रहा है. कई शहरों की पुलिस ने इस तरह के मामले का खुलासा कर इस धंधे में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला है. फिलहाल पटना के इस मामले में पुलिस की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.


फिलहाल पटना पुलिस इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस उन्हें थाने लेकर आई है. उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स