ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 बालू माफिया, छापेमारी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब आधा दर्जन बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बालू

पटना में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 बालू माफिया, छापेमारी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब आधा दर्जन बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बालू माफिया के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बालू माफिया जब्त किए गए हथियारों के बल पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन के काम में लगे हुए थे। बालू के अवैध खनन और वर्चस्व को लेकर बढ़ती अपराध वारदातों को लेकर पटना पुलिस चौकस बरत रही थी। इसी दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों को यह खबर मिली थी वर्चस्व को लेकर एक बार फिर कई गुट आमने सामने आ गए हैं और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।


पुलिस को जानकारी मिली कि बालू माफिया के दो गुटों के लोग बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र के सोन तटवर्ती इलाक़े में जुटे है। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सहायक पुलिस अधीक्षक दानापुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। एएसपी के नेतृत्व में चौरासी बालू घाट पर चौतरफ़ा रेड किया गया। इसमें कई बालू माफिया को हथियार सहित गिरफ़्तार किए गए हालांकि इस दौरान कई अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


बता दें कि बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र के सोन तटवर्ती इलाक़े में बालू का अवैध खनन किया जाता है। बालू का यह अवैध कारोबार पटना से यूपी तक फैला हुआ है। नदी के रास्ते नाव से करोड़ों रूपये के बालू अवैध कारोबार किया जाता है। जिससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान होता है। बालू घाटों पर वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।