ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना में पुलिस का इकबाल खत्म, घर में घुसकर सिपाही से छीना पिस्टल

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस

पटना में पुलिस का इकबाल खत्म, घर में घुसकर सिपाही से छीना पिस्टल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने जो कुछ किया उसे देखकर कहा जा सकता है कि पटना में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। हथियारबंद अपराधियों ने एक सिपाही के घर में घुसकर बड़ी घटना को अंजाम दिया है।  


बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर पुलिसकर्मी का लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना इंदिरा नगर के रोड नंबर तीन का है जहां बिहार पुलिस के कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार का लाइसेंसी हथियार छिन लिया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? 


सिपाही प्रदीप कुमार मोकामा में तैनात है। जक्कनपुर थाना इलाके में वो किराये के मकान में रहता था। सिपाही प्रदीप ने इस घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता