ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में दिनदहाड़े बैंक डकैती, PNB बैंक से 60 लाख रुपये लेकर भागे डकैत

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. यह बड़ी घटना राजधानी के अनीसाबाद इलाके की है. जहां अपराधी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. यह बड़ी घटना राजधानी के अनीसाबाद इलाके की है. जहां अपराधी पंजाब नेशनल बैंक से 60 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी पटना के बेउर थाना इलाके की है. जहां अनीसाबाद इलाके के एनएच 30 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 60 लाख रुपये की लूट हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद डकैत पहुंचे थे. जिन्होंने अचानक से पीएनबी बैंक में हमला बोल दिया और दिनदहाड़े 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए.


इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर और अन्य बैंक अधिकारियों को बंधक बनाया गया था. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची है. अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं. लूट की रकम को लेकर अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि रकम और भी ज्यादा हो सकता है.


राजधानी पटना में विधि-व्यवस्था सवालों के घेरे में है. सुदूर जिलों की बात तो छोड़िए राजधानी पटना की विधि-व्यवस्था भी रामभरोसे ही दिखती है. बता दें कि इससे पहले भी कोतवाली थाना के पटना जंक्शन के पास यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की लूट हुई थी. सबसे हैरानी की बात ये है कि इस इलाके में अमूमन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भीड़भाड़ बनी रहती है. लेकिन इसके बावजूद भी बैंक लूट जैसी बड़ी वारदात को अपराधी दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं.