ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में पिस्टल के साथ शख्स ने बार बालाओं संग खूब लगाए ठुमके, डर्टी डांस का वीडियो हुआ वायरल

PATNA : बिहार में डांस के दौरान पिस्टल लहराने का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन इस तरह के मामले आते रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बिहटा की है, जहां बार बालाओं के डांस के

पटना में पिस्टल के साथ शख्स ने बार बालाओं संग खूब लगाए ठुमके, डर्टी डांस का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में डांस के दौरान पिस्टल लहराने का मामला कोई नया नहीं है, आए दिन इस तरह के मामले आते रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बिहटा की है, जहां बार बालाओं के डांस के साथ पिस्टल लेकर डांस कर रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में एक युवक बार बालाओं के साथ स्टेज पर कमर में पिस्टल लगाकर जांस करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बिहटा के विष्णुपुरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को बिहटा के विष्णुपुरा में एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था।


जिसमें इलाके के असामाजिक तत्वों ने पिस्टल लहराते हुए बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया था। जिसका वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आसामाजिक तत्वों के डर से इलाके के लोग इसके बारे में बात करने से कतरा रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।


फिलहाल इस मामले पर बिहटा थाना का कोई भी पुलिसस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है, सूचना मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।