ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पटना में 3 करोड़ का सोना बरामद, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने लगभग 3 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. पटना पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मान जा रही है. दो तस्करों को

पटना में 3 करोड़ का सोना बरामद, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने लगभग 3 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. पटना पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मान जा रही है. दो तस्करों को भी पकड़ने में पटना पुलिस सफल रही है.


मामला राजधानी पटना के रूपसपुर थाना इलाके की है, जहां पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पटना पुलिस और रेल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. पाटलिपुत्र स्टेशन से पुलिस ने दो सोना तस्करों को पकड़ा है, जिनके पास से लगभग 3 करोड़ रुपये का सोना भी बरामद किया है. मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र जंक्‍शन पर छह किलो सोना के साथ तस्‍कर को पकड़ा गया है. मिली जानकारी के अनुसार दो तस्‍करों को ट्रेन में जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ और डीआरआई की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार की देर रात पाटलिपुत्र स्टेशन पर गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही 02423 राजधानी के एक्सप्रेस से 6 किलो सोना के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ जारी है. दोनों डिब्रूगढ़ से सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे. दिल्ली से उन्हें मुंबई जाना था. 


पटना में 3 करोड़ का सोना बरामद, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा


इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके वर्णवाल ने बताया कि डीआरआई को सूचना मिली थी कि गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्‍सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी में दो यात्रियों द्वारा सोने की बड़ी खेप ले जाया जा  रहा है. आरपीएफ की ओर से रेल प्रबंधन को लिखित व टेलीफोनिक सूचना देकर 10 मिनट अधिक ट्रेन का ठहराव देने का अनुरोध किया. तत्काल टीम गठित कर आरपीएफ ने प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर आ रही ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी के कोच को चारों तरफ से घेर लिया गया.


एच1 कोच के बर्थ संख्या 12 एवं 24 पर यात्रा कर  रहे महाराष्ट्र के विक्रम अर्जुन मिशल और नवनाथ शिवाजी के सामान की तलाशी ली गई.  सामान में कुछ भी नहीं मिला.  शुरू में इनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों को मदद नहीं किया जा रहा था. बाद में जब थोड़ी सख्ती की गई और उनके शरीर की तलाशी ली गई तो कमर में लगाए गए विशेष बेल्ट पर संदेह हुुआ. जब इसकी जांच की गई तो इससे चार बिस्किट मिला। दोनों के पास से दो बिस्किट, प्रत्येक का वजन डेढ़-डेढ़ किलो था, जब्त कर लिया गया. 

टैग्स