ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में निगरानी की टीम ने क्लर्क को दबोचा, 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोर कलर्क को घूस लेते हुए रंगे

पटना में निगरानी की टीम ने क्लर्क को दबोचा, 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है. रिश्वतखोर कलर्क को घूस लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है. 


मामला राजधानी के पटना सिटी इलाके का है, जहां खाजेकलां थाना इलाके के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल से एक क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है, जो रिश्वत ले रहा था. बताया जा रहा है कि घूसखोरी के आरोप में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के क्लर्क अंजनी कुमार वर्मा को रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है. निगरानी विभाग की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है. 


विजिलेंस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल के क्लर्क अंजनी कुमार वर्मा को 50 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि क्लर्क अंजनी कुमार वर्मा अस्पताल के ही एक कर्मचारी से वेतन निकासी को लेकर 50 हजार रुपये ले रहे थे. इस दौरान मौके पर पहुंची निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता