ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना में ननद- भौजाई गैंग ने लगाया लाखों का चुना, महिलाओं से दुगुना मुनाफा के नाम पर ठगे जेवरात

PATNA : बिहार के राजधानी पटना के जक्कनपुर के विभिन्न मुहल्लों में दो महिलाओं ने मिलकर अनेकों के घर जाकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। यह दोनों महिला एक दूसरे की ननद-

पटना में ननद- भौजाई गैंग ने लगाया लाखों का चुना, महिलाओं से दुगुना मुनाफा के नाम पर ठगे जेवरात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार के राजधानी पटना के जक्कनपुर के विभिन्न मुहल्लों में दो महिलाओं ने मिलकर अनेकों के घर जाकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। यह दोनों महिला एक दूसरे की ननद- भौजाई बताई जा रही है। इस मामले का उद्द्वेदन उस वक्त हुआ जब इन दोनों ननद- भौजाई ने मिलकर दुगुना मुनाफा दिलाने का वादा कर कल शाम चार बजे तक का दिया गया डेडलाइन को भी पार कर दिया। यह दोनों महिला ने मिलकर  जक्कनपुर थाने के पुरंदरपुर, बी एरिया समेत अन्य कई इलाकों में लाखों रुपए चुना लगाया है। 


बताया जा रहा है कि, यह ननद- भौजाई गैंग करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं से ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर सोने की ज्वेलरी की ठगी की है। इस घटना की शिकार महिलाओं ने अपने परिवार वालों के डर से इसकी कहीं शिकायत भी नहीं दर्ज कराया। स्थानीय पीड़ितों ने बताया कि यह ननद - भौजाई गैंग सबसे पहले  फेरी के बर्तन लेकर एक महीने से इलाकों में घर - घर घूमती रही। दोनों ने पहली बार यह कहा कि कोई भी टूटा-फूटा बर्तन दीजिए और बदले में नया बर्तन आपको मिलेगा। जिससे कई महिलाओं ने टूटे-फूटे बर्तन दिये, बदले में दोनों ने सभी को नये बर्तन भी दिये। दूसरी बार ननद-भौजाई ने महिलाओं को भरोसा में लेने के लिए पायल दी और कुछ पैसा भी दिया। जिससे कॉलोनी की महिलायें कई दिन तक इससे बर्तन खरीदने और बेचने का काम करने लगीं और इन दोनों ने इनका भरोसा जीत लिया । 


इसके उपरांत इन  ननद- भौजाई गैंग ने महिलाओं से कहा कि सोने की ज्वेलरी देने पर उसके दोगुने दाम का सामान मिलेगा। जैसे फ्रिज, टीवी, बाइक आदि कई महंगे सामान। कई बार फायदा उठा चुकी महिलाएं इस बार फंस गयीं। इस दौरान  ननद- भौजाई ने कहा कि इसके बारे में अपने  बताइयेगा, बल्कि उन्हें सरप्राइज दीजियेगा। जिसके बाद  कई महिलाओं ने इन दोनों को  मंगलसूत्र, कान की बाली, अंगूठी, चेन, टॉप्स तो किसी ने सोने की नथुनी और कंगन भी दे दिये। दोनों ने सभी महिलाओं से कहा कि गुरुवार को चार बजे दोगुने दाम के उपहार मिलेंगे।  यह कह दोनों चल गयीं। इसके बाद दोनों फरार हो गयी। 


इधर,इस मामले थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की शिकायत किसी महिला ने थाने में नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई शिकायत आती है तो फिर मामले की छानबीन की जाएगी। वहीं, महिलाओं से जब थाने में मामला दर्ज कराने को कहा गया, तो सभी ने कहा कि मेरे घर में किसी को पता नहीं है. थाने में जायेंगे, तो पति को पता चल जायेगा।