ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो दोस्तों ने होटल में बुलाकर की दरिंदगी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों गैंगरेप जैसी घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. एक बार फिर होटल में बुलाकर दो दोस्तों द्वारा नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामन

पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो दोस्तों ने होटल में बुलाकर की दरिंदगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों गैंगरेप जैसी घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. एक बार फिर होटल में बुलाकर दो दोस्तों द्वारा नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. 


घटा पाटलिपुत्र थाने के इंद्रपुरी रोड नंबर जीरो में स्थित होटल ग्रीनलैंड में हुई. घटना के बाद नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को फोन कर दिया. पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही लड़की को थाने लेकर आ गई. पीड़िता के बयान पर और रमजान और परवेज के खिलाफ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत किया गया है.


पुलिस के मुताबिक रमजान दानापुर जबकि परवेज फुलवारी शरीफ के नयाटोला का रहने वाला है. पीड़िता पाटलिपुत्र कॉलोनी इलाके में रहती है. उसके पिता दुकानदार हैं. पीड़िता की उम्र करीब 17 साल है. जबकि दोनों आरोपी 20-22 साल के हैं. तीनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे. विधि व्यवस्था एएसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के साथ ही उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा. दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है.


बताया जा रहा है कि रमजान और परवेज दोस्त हैं. नाबालिग लड़की को दोनों पहले से जानते थे. सोशल मीडिया से इन लोगों के बीच पहचान हुई थी. बाद में तीनों मोबाइल से बातचीत करने लगे. धीरे-धीरे तीनों में नजदीकियां बढ़ने लगी. इसी बीच रमजान और परवेज ने ऑनलाइन होटल का कमरा बुक कर लिया. दोनों मंगलवार की रात को होटल में पहुंचे और धोखा से मिलने के बहाने लड़की को होटल में बुलाया. होटल में आने के बाद इन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उधर पीड़िता के परिजन उसे खोज रहे थे. बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया और मामले की जानकारी दी.