ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया.. वायरल करने की दी धमकी

PATNA : राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दानापुर थाना के तकियापर इलाके में रहने वाली पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी

पटना में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया.. वायरल करने की दी धमकी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दानापुर थाना के तकियापर इलाके में रहने वाली पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता नाबालिग है और उसका आरोप है कि चंदन नाम के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया हालांकि यह घटना लगभग 2 हफ्ते पहले हुई थी। 


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक जिस नाबालिग लड़की के साथ आरोपी ने घटना को अंजाम दिया वह अपने घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के घर में किराएदार था और उसने घर में अकेला पाकर उसके साथ से दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। लगभग 14 दिनों तक पीड़िता डरी और सहमी रही लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत कर अपनी मां को सारी बात बताई। 


महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी किसी जगह पर प्राइवेट ड्राइवर का काम कर रहा था। अब पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच है रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

टैग्स